Search

May 10, 2026 10:26 am

दुर्गा सोरेन सेना ने मनाई प्रेरणास्रोत की जयंती, कार्यकर्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प।

सपनों का झारखंड बनाने को हर हाल में रहेंगे एकजुट, दुर्गा सोरेन सेना।

पाकुड़। बुधवार को दुर्गा सोरेन सेना ने अपने प्रेरणास्रोत स्व. दुर्गा सोरेन की जयंती पर कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. दुर्गा सोरेन एवं उनके पिता दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर हर परिस्थिति में एकजुट रहने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।।गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने की। उन्होंने स्व. दुर्गा सोरेन की जीवनी और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ‘कैसा हो उनके सपनों का झारखंड’ विषय पर अपने विचार रखे।
मौके पर जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा, जिला सचिव नवीन सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी विजय चौधरी, मंत्री अरुण केजरीवाल, राहुल जी, असगर शेख, प्रशेनजीत प्रमाणिक समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!