Search

September 13, 2025 4:44 pm

पाकुड़ में 12 से 14 संताल परगना स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन।

पाकुड़: पाकुड़ में पुलिस विभाग की ओर से संताल परगना स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता 12-14 सितंबर तक जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में होगी। कार्यक्रम में संताल परगना के सभी जिलों पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा और देवघर की पुलिस टीम हिस्सा लेगी। एसपी निधि द्विवेदी ने पत्रकार को जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, खो-खो, हैंडबॉल, कुश्ती, साईक्लिंग, योगा, बैडमिंटन सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पुलिस जवानों में खेल भावना का विकास करना, आपसी समन्वय को मजबूत करना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है। यह खेल प्रतियोगिता न केवल जवानों की प्रतिभा को सामने लाने का अवसर है, बल्कि इससे पुलिस बल में टीम स्पिरिट और अनुशासन की भावना भी सुदृढ़ होगी।प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा और चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद में भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह है। उम्मीद की जा रही है कि प्रतियोगिता से जिला खेल वातावरण को नया प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। बहरहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इसे लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक्स/ओलंपिक संघ तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। वहीं एथलेटिक्स संघ की ओर से खेल के आयोजन को लेकर आवश्यक उपस्कर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से संघ को पत्राचार भी किया गया है। जानकारी के अनुसार संघ की ओर से प्रतियोगिता के लिए हाई जम्प स्टेंड एवं गद्दा, शॉट पूट/डिस्कस थ्रो, रिले डंडा 06 पीस, विक्टरी स्टेंड 01 पीस, डेकोरेशन झंडा 60 पीस, तीरंदाजी के लिए टारगेट स्टैंड 03 पीस, योगा मेट 06 पीस, जेवलिन 02 पीस सहित अन्य उपस्कर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर