Search

September 13, 2025 12:34 pm

पाकुड़ में नहीं छूटेगा कोई बच्चा, 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां पूरी।

पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान एवं 16 सितम्बर से राष्ट्रीय कृमि मुक्त झारखंड अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 1,89,475 बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए 1111 बूथ बनाए जाएंगे, जिनकी मॉनिटरिंग 268 सुपरवाइजर करेंगे। साथ ही 13 और 14 अक्टूबर को डोर टू डोर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं, राष्ट्रीय कृमि मुक्त झारखंड (NDD) कार्यक्रम के तहत 3,38,712 लोगों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका मॉपअप कार्यक्रम 19 सितम्बर को आयोजित होगा। सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने अब तक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। सभी विद्यालयों में बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को एमओआइसी और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी बूथों पर वैक्सीनेटरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से दोनों अभियानों को सफल बनाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर