Search

May 10, 2026 2:41 am

दुर्गा पूजा समिति को दी गई आग से बचाव की खास ट्रेनिंग, अग्निशमन पदाधिकारी ने समझाए सुरक्षा के गुर।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने सोमवार को हिरणपुर दामिन डाक बंगला परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में आग बुझाने की विधि बताया गया। अग्निशमन पदाधिकारी ने समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि यदि आग लगती है तो अफरातफरी नही करना है। लोगो को एकत्रित कर रखना हसि। इसमे आग बुझाने को लेकर एबीसी , बीसी व सीओ टु सिलेंडर से किस प्रकार उपयोग में लाया जाता है। इसको लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र का रहना आवश्यक है। किसी भी विकट परिस्थिति में धैर्य के साथ आग को काबू में करने का प्रयास करना चाहिए। इसको लेकर पूजा कमिटी के सदस्यों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह , समिति अध्यक्ष दीपक कुमार साहा , राजेश कुमार , प्रसेनजित दत्ता , शिवम बागती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!