प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के विभिन्न गांवों में “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने सोनाधनी और जिरली गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी दी। इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी परिवारों को आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ग्राम सभाओं में “आदि साथी” और “ग्राम लीडर” का चयन किया गया, जो विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। प्रत्येक चयनित गांव में “आदि सेवा केंद्र” स्थापित किए जाएंगे, जो सरकारी सेवाओं के वितरण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का माध्यम बनेंगे। साथ ही सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी सेवा अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस मौके पर प्रखंड कल्याण एवं कृषि पदाधिकारी, पंचायत सचिव लिसु टुडू, अन्य विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह अभियान आदिवासी समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।