Search

September 30, 2025 8:09 am

ग्राम प्रधान की मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि के ग्राम प्रधान प्रधान मुर्मू के मनमानी कार्यशैली के विरुद्ध शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया। ग्रामीण जोगेन हेम्ब्रम , भगत मुर्मू , लखीराम हांसदा , चरण मुर्मू , बाबुधन मुर्मू आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान किसी भी रैयत के आवश्यक दस्तावेज में हस्ताक्षर नही करते। गांव के किसी घरेलू विचार में बैठने के पूर्व पैसे की मांग करते है। नही देने पर विचार पर नही बैठते है। मांझी थान में बिना ग्रामीणों के अनुमति के देवी देवताओं को उखाड़ दिया गया है। ग्राम प्रधान ईसाई धर्म मानने वाले लोग है। पूजा स्थान में नही बैठते है।शादी विवाह में दिनों की हिसाब से पैसे की मांग करते है। वही एक दूसरे की जमीन विवाद में आपस मे झगड़ा करवा देते है। ग्राम प्रधान के इस व्यवहार से ग्रामीण काफी आक्रोशित है। उधर इस सम्बंध में ग्राम प्रधान से सम्पर्क करने पर बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाया गया सभी आरोप निराधार व द्वेष की भावना से लगाया गया है। ग्राम प्रधान की पद को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा था। बीते वर्ष डीसी कोर्ट से हमारे पक्ष में फैसला आया था। तब से इस पद पर कार्य करते आ रहा हूं। उधर अंचलाधिकारी से सम्पर्क करने पर बताया कि मामले की सघन जांच की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर