Search

August 1, 2026 10:43 pm

बज्रपात से दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल , दो मवेशी मरे।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): रविवार अपरान्ह को बड़ा केंदुआ में हुई बज्रपात से गांव के ही माइसिल सोरेन (28) व होपोनमय बेसरा (52) गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही दो मवेशी की भी मौत हो गई। दोनों घायल व्यक्ति गांव के निकट अपने अपने मवेशियों को लाने जा रहा था। इस बीच जमकर बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली चमकी। वही करीब ढाई बजे अचानक बज्रपात होने से दोनों गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन में बेहोश होकर गिर पड़ा। उधर इस बज्रपात से घायल होपोनमोय के एक गाय व एक बैल तत्काल मर गया। इसकी सूचना मिलने साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक डा. भीमराज कुमार ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर है। इलाज की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!