Search

August 1, 2026 1:41 pm

आदि कर्मयोगी अभियान को लेकर विशेष बैठक, BDO ने दिए साफ दिशा निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिव, अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक, बीआरपी-सीआरपी, पंचायत सहायक, पंचायत मोबिलाइजर और VLE सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने निर्देश दिया कि सभी ग्रामों से आवश्यक दस्तावेज, ग्राम कार्य पुस्तिका, ग्राम सभा का नक्शा, पंजी, सक्रिय व्यक्तियों की सूची और ग्राम सभा का फोटो समय पर विलेज एक्शन प्लान (VAP) पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण अपलोड सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया है। साथ ही यह अपील भी की कि अभियान को पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीण सहभागिता के साथ समयबद्ध तरीके से सफल बनाया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!