Search

October 15, 2025 1:48 pm

उपायुक्त ने PMKSY-2.0 के लिए नई परियोजना क्रियान्वयन एजेंसियों की घोषणा की।

पाकुड़। शुक्रवार को उपायुक्त सह अध्यक्ष वाटरशेड सेल सह डाटा सेंटर, मनीष कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 (PMKSY) के अंतर्गत लिट्टीपाड़ा एवं पाकुड़ प्रखंड की परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि लिट्टीपाड़ा प्रखंड में चल रही परियोजना की क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पाकुड़ को नामित किया गया है। वहीं पाकुड़ प्रखंड की परियोजना के लिए जिला कृषि पदाधिकारी, पाकुड़ को नई क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि PMKSY-2.0 का मूल उद्देश्य ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, भूमि सुधार एवं आजीविका संवर्धन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई एजेंसियों की नियुक्ति से कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना प्रबंधक WCDC पाकुड़, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला तकनीकी विशेषज्ञ एवं लेखापाल WCDC पाकुड़ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर