सहरकोल पंचायत के बलियाडांगा गांव में कांग्रेस का विशेष सदस्यता अभियान, महिलाओं में दिखा उत्साह।
पाकुड़। कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित होकर सहरकोल पंचायत के बलियाडांगा गांव में दो दर्जन से अधिक महिलाएं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। यह सदस्यता अभियान पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव मोनिता कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मोनिता कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम के दिशा-निर्देश पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कांग्रेस पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रही हैं। महिलाओं का यह उत्साह बताता है कि कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान महासचिव मोनिता कुमारी ने नई कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का झंडा भेंट कर पार्टी में स्वागत किया और उन्हें संगठन की रीति-नीति पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने तनवीर आलम के नेतृत्व में कांग्रेस को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और जोश ने कांग्रेस के जनाधार को नई मजबूती प्रदान की है।

