Search

October 19, 2025 12:22 am

सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

ललपनिया। बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल मे शनिवार को विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग के छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा बनाए गए दर्जनों मनमोहन रंगोली एवं पोस्टर रही।

img 20251018 wa01566491577088607667752

प्रतियोगिता की शुरुआत होते ही निश्चित समय अवधि के अंदर ही सभी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर अपने छुपे हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार झा ने रंगोली को भारतीय परंपरा का एक आवश्यक अंग मानते हुए दीपावली पर इसे उत्सव का प्रतीक बताया। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान आनंदी एवं प्रिया ने हासिल की। वहीं प्रतियोगिता में दूसरा स्थान सोनम मरांडी के नाम रहा और तीसरा स्थान मेघा, संध्या और फातिमा ग्रुप के नाम रहा।

img 20251018 wa01483804285180752860073

सभी विजय छात्राओं को विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने योग्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं में उप-प्राचार्य मंजू पांडे, मीनू देवी, सरिता झा, जैनुल आबेदीन, मुकेश कुमार, निक्की अंजुम, रीता कुमारी, मंतशा सफी, श्वेता कुमारी, रामकुमार, सूर्य प्रकाश जीतलाल किस्कू सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

img 20251018 wa01624371005866782394030

Also Read: E-paper 20-09-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर