Search

November 21, 2025 6:54 pm

150वीं जयंती पर धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन — उपायुक्त, एसपी सहित वरीय अधिकारियों ने किया नमन।

पाकुड़, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को हाटपाड़ा स्थित उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया सहित वरीय पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी अधिकारियों ने एक साथ बिरसा मुंडा के आदर्शों एवं उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएँ
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के इतिहास का गौरवपूर्ण दिन है, इसी दिन वर्ष 2000 में राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने सभी जिलावासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के महान जननायक थे, जिन्होंने अपने संघर्ष, नेतृत्व और विचारों से आदिवासी समाज में नई चेतना जगाई। उनके जीवन से मिलती प्रेरणा हमें समाज व राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए सदैव मार्गदर्शन देती है।

img 20251115 wa00042702380241633528433
img 20251115 wa00038249258854994683062

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर