Search

October 10, 2026 10:35 am

जटांग खकसा में एकल अभियान की वन यात्रा, पारंपरिक नृत्य और दीप प्रज्ज्वलन से गूंजा कार्यक्रम

पाकुड़िया प्रखंड के जटांग खकसा में रविवार को एकल अभियान अंचल पाकुड़ के बैनर तले वन यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर भगत ने की। अतिथियों के स्वागत में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि हरि सत्संग समिति के अध्यक्ष श्याम चंद्र यादव, विश्वनाथ भगत, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा और सेवानिवृत अधिकारी महादेव रविदास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राम कृष्ण सोरेन, नैनी हांसदा, पिंकी किस्कू और भगवती देवी ने स्थानीय रूप से बनाए गए बुके देकर अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में एकल गीत, सामूहिक गीत, गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना के बाद अतिथियों ने एकल विद्यालय जटांग खकसा का निरीक्षण किया। श्याम चंद्र यादव ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। अंत में हरि सत्संग समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!