Search

March 12, 2026 4:42 am

मंडलकारा में जेल अदालत व मेडिकल कैंप का आयोजन, बंदियों को मिली कानूनी व स्वास्थ्य सुविधा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में रविवार को मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव सह एसीजेएम विशाल मांझी की उपस्थिति में बंदियों की समस्याओं को सुना गया और आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई।
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी ने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, अधिवक्ता उपलब्धता और विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी दौरान लगाए गए मेडिकल कैंप में बंदियों की बीपी, शुगर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम में जेल प्रशासन, न्यायिक पदाधिकारी, एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ मो. नुकूमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, गंगाराम टुडू, अज़फर हुसैन विश्वास, न्यायालय कर्मी एवं मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर