Search

April 29, 2026 9:24 pm

डालसा सचिव ने सामाजिक कुरीतियों को लेकर लोगो को दी जानकारी।

राहुल दास।

हिरणपुर (पाकुड़): जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को हाथकाठी पंचायत भवन परिसर में न्याय का पहिया शिविर की आयोजन की गई। जहां पहुंचे डालसा सचिव रूपा बन्दना किरो को मुखिया रगदा सोरेन व अन्य लोगो के द्वारा स्वागत किया। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डालसा सचिव ने सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की बाल विवाह ,डायन प्रथा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी कुरीतियां समाज के विकास में बाधक है व इसे जड़ से मिटाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। कुरीतियों से सभ्य समाज का निर्माण नही हो सकेगा। जिससे लोग शोषित हो रहे है। हमे लोगो को जागरूक करना नितांत आवश्यक है।उन्होंने जरूरतमंदों को आगे बढ़कर न्याय क्षेत्र में नि: शुल्क दी जाने वाली सुविधाओं एवं हक दिलाने में साथ देने का वादा किया। वही पैनल अधिवक्ता नकीमुद्दीन शेख ने गरीब व वंचित परिवारों को दी जाने वाली कानूनी सुविधाओ की जानकारी दिया। बीपीओ ट्विंकल चौधरी ने मनरेगा सहित अन्य सरकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लोगो को जागरूक कर इसकी लाभ उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर पीएलवी पिंकी कुमारी सहित आंगनवाड़ी सेविका व ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20251121 wa00205044619495222035921

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!