Search

April 28, 2026 10:21 pm

उत्पाद विभाग की समीक्षा में 105% राजस्व उपलब्धि, अवैध मदिरा पर सख्त एक्शन का निर्देश।

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभाग की कार्यप्रणाली, राजस्व प्राप्ति एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक जिले में राजस्व लक्ष्य के मुकाबले 105.71 प्रतिशत प्राप्ति हुई है। वहीं अप्रैल 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक 65 अभियोग दर्ज किए गए हैं। उपायुक्त ने जिले में सभी बार और रेस्तरां का नियमित निरीक्षण करने, खुदरा उत्पाद दुकानों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा शराब की बिक्री केवल निर्धारित एमआरपी पर कराने के निर्देश दिए। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हर स्थिति में कार्यशील रखने को कहा गया। नए वर्ष को ध्यान में रखते हुए अवैध मदिरा के निर्माण एवं व्यापार पर सख्त रोक लगाने हेतु जिले में सघन छापामारी अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व संग्रह और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!