Search

October 8, 2026 8:08 am

उपायुक्त का सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण, एमटीसी रिनोवेशन व किचन गुणवत्ता पर दिए निर्देश।

उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एमटीसी (मलन्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) के रिनोवेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की और उपाधीक्षक को निर्देश दिया कि कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उपायुक्त ने अस्पताल की किचन व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण मानकों और समय पर वितरण जैसे बिंदुओं की जांच कर किचन स्टाफ को साफ–साफ निर्देश दिया कि मरीजों के लिए तैयार होने वाले भोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल परिसर की स्वच्छता, मरीज सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की भी उन्होंने विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल की सभी सेवाओं का स्तर उच्च होना चाहिए और मरीजों को हर संभव सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही अस्पताल परिसर की स्वच्छता को नियमित रूप से बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!