एस कुमार
Also Read: मकर संक्रांति पर सितपुर गरम कुंड में आस्था का महासंगम, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी
महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी रवि शर्मा ने मंगलवार को अवैध तरीके से गिट्टी ले जा रहे दो हाईवा-ट्रेलर को महेशपुर- शहरग्राम पेट्रोल पंप के समीप जब्त किया है. बताया कि बिना माइनिंग चालान के परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. बिना माइनिंग चालान के गिट्टी लेकर जा रहे दो हाईवा ट्रेलर को शहरग्राम गांव के पेट्रोल पंप समीप रोका गया. चालक से माइनिंग चालान की मांग करने पर कोई भी चालान प्रस्तुत नहीं किया. उन्होंने बताया कि हाईवा- ट्रेलर जब्त की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है, उनके आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Related Posts

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव, बच्चों संग केक काटकर बढ़ाया उत्साह




