Search

April 27, 2026 12:08 am

श्री श्री 1008 ग्राम देवी एवं शिवशक्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ

बसरिया बाबा शिव धाम जमुआ में 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन

सुधीर सिन्हा


गिरिडीह: आज जमुआ प्रखंड स्थित बसरिया बाबा शिव धाम से श्री श्री 1008 ग्राम देवी एवं शिव शक्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस क्षेत्र से श्रद्धालु भक्तों की टोली महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक प्रचार वाहन को बसरिया बाबा धाम से क्षेत्र भ्रमण के लिए प्रचार प्रसार के लिए गांव-गांव में भेजा गया। इस मौके पर समाजसेवी बाल गोविंद यादव, महेंद्र यादव, राजकुमार राय, दिनेश यादव, योधी यादव, नोखलाल यादव, लक्ष्मण यादव, ढालों यादव, जय नारायण यादव, बैद्यनाथ यादव, विनोद राय ,विनोद यादव, गौरी यादव ,समेत कई अन्य मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम , बसरिया बाबा शिव धाम, ग्राम हरला, शिवसिंहडीह, जमुआ में 08 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक श्री श्री 1008 ग्राम देवी एवं शिवशक्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस 9 दिवसीय महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य ग्राम देवी एवं शिवशक्ति की प्राण प्रतिष्ठा करना और क्षेत्र में शांति, समृद्धि और भक्ति की भावना को बढ़ावा देना है। *यज्ञ के प्रमुख आध्यात्मिक मार्गदर्शक।

*: देवी हेमलता शास्त्री, वृन्दावन, मथुरा

  • शतचण्डी महायज्ञ में चण्डी पाठ और विभिन्न वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा।

यज्ञ के पंडित: पं० श्री जयकृष्ण पाण्डेय – यज्ञ के मुख्य संचालक।2. उपाचार्य: पं० श्री शिवनंदन पाण्डेय – यज्ञ के उपाचार्य।3. यज्ञाधीश: पं० श्री मुरारी पाण्डेय –

  • प्राण प्रतिष्ठा के माध्यम से देवी-देवताओं की मूर्तियों को जीवनदान दिया जाएगा।
  • यज्ञ में क्षेत्र के भक्तों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • दान और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    “तुलसी पंछिन के पिये, घरै न सरिता नीर | दान दिये धन ना घरे, जो सहाय रघुवीर ||” – यह नारा दान और भक्ति की महत्ता को दर्शाता है।
    इस महायज्ञ से क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी, साथ ही लोगों को आध्यात्मिक लाभ होगा।
    *महायज्ञ के आयोजन को लेकर दिनेश यादव, संजय यादव ,भोला यादव, मनीष कुमार यादव ,महेश यादव, पिंटू कुमार यादव, संदीप यादव, वीरेंद्र यादव, सचिन यादव, प्रकाश यादव, विकास यादव ,रूपेश यादव, काजू यादव, मोनू यादव, प्रकाश राय,दिलीप कुमार,संदीप यादव समेत कई अन्य लोग महायज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।
img 20251220 wa00016507431354871812274
img 20251220 wa0002112089199396257350

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!