Search

December 26, 2025 4:36 am

तोड़ाई चर्च में क्रिसमस प्रार्थना सभा, प्रभु यीशु के जन्म पर शांति व भाईचारे का संदेश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): क्रिसमस के अवसर पर गुरुवार सुबह तोड़ाई स्थित चर्च में भव्य रूप से प्रार्थना सभा आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में ईसाई समुदाय के महिला पुरुष शामिल हुए। प्रार्थना सभा मे फादर इमानुएल मुर्मू , फादर चार्ल्स व फादर सिरिल सोरेन के द्वारा प्रभु यीशु की जन्म को लेकर उपस्थित लोगों के बीच प्रार्थना कराई गई। फादर ने प्रभु की जन्म की खुशियां उजागर करते हुए कहा कि संसार मे परमेश्वर की आगमन विश्व मे शांति व दीनहीन लोगो की सेवार्थ के लिए हुआ था। प्रभु ने गरीब लोगों की उद्धार को लेकर अपनी पूरी जिंदगी न्योछावर कर दिया था। विश्व मे शांति व आपसी भाईचारे की सन्देश जन जन तक पहुंचाया। आज भी प्रभु की सन्देश सार्थक बनी हुई है। सभी प्रभु की संदेशों को अंगीकार कर दीनहीन लोगो की सेवा को लेकर आगे आये। प्रार्थना सभा के पूर्व स्थानीय लोगो द्वारा प्रभु यीशु को स्मरण कर गीत भी गाया गया। इसके पूर्व बीते 24 दिसम्बर की रात चर्च प्रांगण में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम को लेकर हजारों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग चर्च में उपस्थित रहे। जहां प्रभु यीशु की आगमन को लेकर कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुई। रात को भी फादर ने आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच प्रार्थना कराया गया। क्रिसमस पर चर्च प्रांगण में प्रभु यीशु की जन्म को वृतांत करते हुए बनाया गया चित्रण काफी आकर्षक रहा। जहां लोग इसको देखने उमड़ पड़े। क्रिसमस पर संत लुक्स अस्पताल निकट स्थित चर्च में भी धूमधाम से प्रार्थना सभा आयोजित हुई। इसके अलावे क्षेत्र के सभी गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा आयोजित हुई।

img 20251225 wa01344926819941645125321
img 20251225 wa01334674236933506383577

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर