Search

January 23, 2026 9:43 am

डीएवी पब्लिक स्कूल,भूइयांडीह में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन हुआ

घाटो। इस वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन सह टाटा स्टील के चीफ सीईपी राजेश कुमार सहित डीएवी केदला के प्राचार्य विकास बनर्जी, डीएवी तापीन के प्राचार्य यू. के. राय , आलोक कुमार (प्रधानाध्यापक डीएवी आरा-कुजू) , डीएवी चैनपुर के प्रधानाध्यापक तारकेश्वर कुमार ने सभी अतिथियों को प्राचार्य सरबेन्दु शेखर कर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

img 20251230 wa00623180960982057506348

स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर व नृत्य द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। वहीं चारों सदनों के बच्चों ने मुख्य अतिथि के सामने मार्च पास्ट करते हुए खिलाड़ियों ने खेल को खेल-भावना से खेलने की शपथ ली। इस अवसर पर आकर्षण का केंद्र एलकेजी, यूकेजी के नन्हें-मुन्ने धावकों का खेल के मैदान में उतरना रहा। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अनेक आकर्षक एवं उत्साहवर्धक खेलों में विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिनमें दौड़ रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, शाॅट-पुट, बैडमिंटन, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं शामिल था। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्देश्य और लक्ष्य सिद्धि के लिए निरंतर अभ्यास करना खेलों में सफलता के लिए आवश्यक कदम है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भाग लेने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मुख्य अतिथियों ने सभी विजेता तथा उपविजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

img 20251230 wa00637239542381185891123

बालिका वर्ग में मीनाक्षी राणा श्रद्धानंद सदन से और बालक वर्ग में आदित्य राना महात्मा हंसराज सदन से को बेस्ट एथलीट के रूप में मेडल देकर सम्मानित किया गया। डॉ. एस के शर्मा (प्राचार्य डीएवी रजरप्पा सह ए. आर. ओ. झारखण्ड जोन-डी) के मार्गदर्शन में इस खेल का आयोजन सफल रहा। इस खेल महोत्सव की सभी तैयारियाँ विद्यालय के प्राचार्य एस. एस. कर के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक सुधीर कुमार मिश्रा के देख-रेख में पूर्ण की गई थी। चिकित्सा की उव्यवस्था के साथ समुचित व्यवस्थाएं भी उपलब्ध थी।
प्राचार्य एस. एस. कर ने बताया कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और खेल भावना का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन एस. फ़लक और मेनका कुमारी के द्वारा किया गया।

img 20251230 wa00601204854103384044984
img 20251230 wa0056714621382791217362

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर