Search

February 27, 2026 5:26 am

नालसा (DAWN) योजना को लेकर पाकुड़ में अहम बैठक, 5 से 12 जनवरी तक चलेगा नशा विरोधी जागरूकता अभियान

,पाकुड़: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में नालसा की DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug Free India) योजना–2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने की। यह बैठक डालसा सचिव के प्रकोष्ठ में संपन्न हुई, जिसमें आगामी 5 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक चलने वाले एक सप्ताह के नशा विरोधी जागरूकता अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि DAWN योजना के अंतर्गत नशा उन्मूलन, जन-जागरूकता, रोकथाम, परामर्श एवं पुनर्वास जैसी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए डॉन योजना से जुड़े अधिकारियों एवं टीम सदस्यों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। डालसा सचिव श्रीमती रूपा बंदना किरो ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं टीम सदस्यों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जा सके। बैठक में योजना से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी एवं टीम सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर