Search

April 23, 2026 1:28 pm

नववर्ष के उल्लास में प्रखंड कार्यालय का स्नेहिल वनभोज,जनप्रतिनिधि-अधिकारी हुए शामिल।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने फोटकाडांगा पहाड़ में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वनभोज में प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, उप प्रमुख नसीमा खातून, बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी रवि शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे. वही बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा कि वनभोज हमारी संस्कृति का हिस्सा है. इससे हम सबको आपस में मिलने जुलने और उत्सव मनाने का मौका मिलता है. पुराना वर्ष हम लोगों से बिछड़ गया. और नया साल में हम सभी प्रवेश कर गए. अब हम सबको पुरानी बातों को भूल कर नए वर्ष का स्वागत करते हुए समाज के सेवा में अपना योगदान देना चाहिए. इसके बाद सभी पदाधिकारी व कर्मीयों ने एक साथ मिलकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया. मौके पर डॉ. कलीमुद्दीन अंसारी, डॉ. मनु जयसवाल, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, बीपीओ रिजवान फारूकी, एई उत्तम वैध, जेई रंजीत मंडल, सुजीत मंडल, नीरज कुमार, देवाशीष दास, अनारुद्दीन मियां, कलाम अंसारी, मईनुद्दीन अंसारी, मो. लाल, सलाउद्दीन शेख, नूर आलम, संजय घोष, पुलक घोष, एनामुल हक, राहिबुल शेख सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!