Search

March 4, 2026 12:00 pm

मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण, गुणवत्ता और आजीविका पर दिया गया विशेष जोर।

लिट्टीपाड़ा। मंगलवार को परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान द्वारा प्रखंड अंतर्गत नवाडीह एवं कुंजबोना पंचायत के विभिन्न गांवों में मनरेगा योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दिदीबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, गाय शेड, कूप निर्माण एवं मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की गई। दिदीबाड़ी योजना के निरीक्षण के क्रम में परियोजना पदाधिकारी ने लाभुक दीदियों को मौसमी सब्जियों के साथ-साथ नींबू, पपीता सहित अन्य फलदार पौधे लगाने का निर्देश दिया, ताकि दीदियों की आय में दीर्घकालिक बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सके। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत परियोजना पदाधिकारी ने पौधों के समुचित रख-रखाव, मिश्रित खेती अपनाने तथा प्राक्कलन के अनुरूप सूचना बोर्ड, जलकुंड निर्माण सहित अन्य आवश्यक संरचनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश ग्राम रोजगार सेवक को दिया। लीलातरी ग्राम में चल रहे मिट्टी-मोरम सड़क निर्माण कार्य के दौरान कनीय अभियंता से सड़क की चौड़ाई की मापी कराई गई। साथ ही कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा एनएमएमएस ऐप के माध्यम से मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों के अनुसार नियमित रूप से उपस्थिति कैप्चर करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान बीपीओ मानिक दास, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक, संबंधित मुखिया एवं योजना के लाभुक उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 16-02-2026
img 20260106 wa00253605665673586494321
img 20260106 wa00241213981337233320825
img 20260106 wa00237156384664774105262

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर