Search

May 5, 2026 12:42 am

पाकुड़ के दो धावक राष्ट्रीय टीम में चयनित, जिले को मिला खेल का गौरव

पाकुड़ जिले के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2026 में भाग लेने के लिए जिले के दो खिलाड़ियों का चयन झारखण्ड राज्य टीम में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गृह रक्षा वाहिनी, पाकुड़ के जवान रंजीत टुडू का चयन पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ के लिए किया गया है, जबकि दिव्या मुर्मू महिला वर्ग की 6 किलोमीटर दौड़ में झारखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 जनवरी 2026 को रांची में आयोजित होगी, जहां देशभर के शीर्ष धावक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उपायुक्त मनीष कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पाकुड़ जिले की खेल प्रतिभा को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके कोच अक्षय बाउरी को भी इस सफलता का श्रेय दिया। जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की पूरी क्षमता है और जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ एवं एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

img 20260113 wa00031012340402179789030
img 20260113 wa000449190934273139426

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!