Search

March 14, 2026 8:13 am

कड़ाके की ठंड में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल बनीं सहारा, देर रात जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

पाकुड़। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला परिषद सदस्य पाकुड़ (09) पिंकी मंडल ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बुधवार देर रात मटिया पहाड़ी ग्राम में जिला परिषद फंड से गरीब व असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया, जिससे ठंड से राहत मिल सके। इस अवसर पर राहुल सिंह, दुलाली मंडल, बिरजू गोंड, सागर चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बताया।
मौके पर बिरजू गोंड ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इंसानियत और मानवता के नाते हर सक्षम व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं और बीते कई दिनों से कंबल वितरण का कार्य निरंतर जारी है।

Also Read: E-paper 07-02-2026
img 20260117 wa00225140745615194513885
img 20260117 wa00211199429210330618934

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर