ललपनिया। ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने तिरंगा फहराकर।

देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों, अभिभावकों सहित विद्यालय प्रांगण में मौजूद विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेंट की। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि यह गणतंत्र दिवस भारत के समस्त नागरिकों को समर्पित है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत जाकर पूर्ण गणतंत्र बना। उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे संघर्ष एवं बलिदान के बाद स्वतंत्रता पाई। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को सदा याद रखें और उन्हें अमर बनाए रखें। उन्होंने विद्यालय में मौजूद महिलाओं को धन्यवाद देते हुए उन्हें नारी शक्ति कहकर संबोधित करते हुए महिलाओं के योगदान एवं संघर्ष को भी महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण रहा है।



श्री सिंह ने बताया कि आज हमारे विद्यालय परिवार द्वारा प्रभात फेरी निकल गई इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों सहित महापुरुषों के नारे से जोश भरने का काम किया। विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के शारीरिक कर्तव्य दिखाए गए। उसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा शिशु गीत गाकर मौजूद अतिथियों को आकर्षित किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अनेकता में एकता के सिद्धांत पर चलते हुए विद्यालय में अलग-अलग संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित गीत एवं संगीत पर बच्चों ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ललपनिया के वरिष्ठ समाजसेवी रामजी तिवारी, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिव बच्चन पांडे, जागेश्वर ठाकुर, बुधन मांझी एवं युवा समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार झा, उप प्राचार्या मंजू पांडे, मीनू देवी, सरिता देवी, रीता देवी, आशा देवी, निक्की अंजुम, श्वेता कुमारी, मुंतशा सफी, जीतलाल किस्कू, जैनुल आबेदीन, राम कुमार आदि मौजूद रहे।









Related Posts

गणतंत्र दिवस पर पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में नालसा की डॉन योजना पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, विजेता छात्राएं सम्मानित




