Search

January 27, 2026 12:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

पत्नी की जन्म जयंती को सेवा दिवस के रूप में मनाया, विधायक स्टीफन मरांडी ने मरीजों में बांटे कंबल-फल।

इकबाल हुसैन

महेशपुर के लोकप्रिय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपनी दिवंगत धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ. सुहासिनी बेसरा की जन्म जयंती को सेवा और संवेदना के भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने महेशपुर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच कंबल और फल का वितरण किया। कार्यक्रम में विधायक की पुत्री, झामुमो केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी भी मौजूद रहीं। विधायक और उपासना मरांडी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सेवा कार्य के दौरान अस्पताल परिसर में आत्मीय और संवेदनशील माहौल देखने को मिला। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि जन्म जयंती जैसे अवसरों को केवल स्मरण तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सेवा के माध्यम से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के बीच सेवा कार्य करने से उन्हें आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है। इस दौरान विधायक ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से भी बातचीत की तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
कंबल और फल पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी नजर आई। मरीजों ने विधायक की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला सह सचिव लाल मुहम्मद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन, जिप सदस्य सामसुन मुर्मू, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, सैकड़ों कार्यकर्ता, अस्पताल के चिकित्सक-कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय डॉ. सुहासिनी बेसरा की जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए इस सेवा कार्य को प्रेरणादायी बताया।

img 20260126 wa00351323484294176903891
img 20260126 wa00338057229283292744279

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर