Search

February 11, 2026 6:25 am

मुखिया शांति देवी की सकारात्मक पहल ने दी ग्रामीणों को पंचायत भवन की सौगात, 77वां गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

तुपकाडीह। बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत तांतरी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में पहली बार 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में खुशी देखते ही बन रही थी। विशेष कर महिलाओं ने नवनिर्मित पंचायत भवन में पहली बार तिरंगा फहराने के दृश्य को गर्व के साथ महसूस किया।

img 20260127 wa01233070602260277735119
नवनिर्मित पंचायत भवन

जीडी न्यूज से बात करते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह पंचायत भवन मजबूत एवं स्वच्छ नजर आ रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस पंचायत भवन के निर्माण से हमें दर्जनों लाभ होंगे। पूर्व में पंचायत भवन नहीं रहने से अनेकों परेशानियां हमारे सामने आती थीं।इस अवसर पर मुखिया शांति देवी ने बेरमो विधायक जय मंगल सिंह को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयास से इस पंचायत भवन के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक जनता के हित के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। विधायक के पहल पर ही या कार्य सुगम एवं तीव्र गति से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि मैं जब 2010 से 2015 तक मुखिया के पद पर थी उस समय भी मैने प्रयास किया था किंतु किसी कारण से पंचायत भवन का निर्माण तब नहीं हो पाया था। किंतु इस बार क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सिंह ने जनता को यह आवश्यक उपहार देकर हम सभी का सपना पूरा किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद कामदेव महतो, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विदेशी महतो, पंचायत समिति सदस्य ललित नारायण, समाजसेवी अनिल दिगार, सुरेश दास, अर्जुन महतो, शिबू दिगार, बसु रविदास, वार्ड सदस्य अनीता देवी, नीलम देवी, याकूब अंसारी, सरस्वती अमित दिगर, उमेश दिगर, पंचायत सचिव सलीम अंसारी, रोजगार सेवक कृष्णा पांडे, उषा देवी, मीना देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर