रामगढ़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन के द्वारा उपायुक्त को उनके उनके विभाग द्वारा संचालित योजना तथा विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस इस दौरान श्रम अधीक्षक के द्वारा झारखंड असंगठित कर्मकार मृत्यु/ दुर्घटना सहायता योजना, मातृत्व प्रसव सुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की विस्तार से जानकारी दी गई इस दौरान उपायुक्त के द्वारा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा योग्य लाभुकों को चिन्हित कर योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा श्रम अधीक्षक रामगढ़ को जिले में संचालित ईट भट्टो का निरीक्षण कर श्रम संबंधित कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक के द्वारा उपायुक्त के द्वारा कौशल विकास के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त के द्वारा जिले में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्रों से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में श्रम अधीक्षक के अलावा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामगढ़ सदर इंद्रदेव ठाकुर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गोला शिखा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पतरातू चंदन कुमार राम एवं स्किल डेवलपमेंट से यूएनडीपी कुलदीप कुमार उपस्थित रहे






