SIR-BLA पर कांग्रेस की रणनीति साफ, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेंगे, डॉ. तनवीर आलम
भाजपा की साजिशों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से बूथ तक लड़ेगी, डॉ. तनवीर आलम।
पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कुमार सरकार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डॉ. तनवीर आलम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में सतर्कता बरतने और संगठनात्मक भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं बूथ लेवल एजेंट (BLA) को लेकर गंभीर चर्चा की गई और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। डॉ. आलम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर और समाप्त करने की कथित साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता की आजीविका का मजबूत आधार है और इसे समाप्त करना जनविरोधी कदम होगा। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, जिला सचिव सेलिम हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा महासचिव तस्लीम आरिफ, रामविलास महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मीरजहां विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल, एम. मोहम्मद सिराजुद्दीन, नसीम आलम, लड्डू शेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।







