कुजू। बाल विद्या मंदिर आरा कोलियरी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आरंभ हुआ। शनिवार तक आयोजित होने वाले इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी राम प्रवेश पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण परंपरा के साथ हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री पासवान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद का स्थान सदैव मानव जीवन में बना हुआ है। खेलकूद के माध्यम से इंसान खुद को तंदुरुस्त रखता है। खेलकूद से हम अपने साथी खिलाड़ी के साथ तालमेल बैठना सीखते हैं। सामाजिक उत्थान के लिए आपसी सहयोग की भावना का होना परम आवश्यक है। वहीं मौके पर विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि सदैव विद्यालय मे सहयोग श्री पासवान से मिलता आया है और इस खेलकूद प्रतियोगिता में भी इनका सहयोग हमें मिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पूरे मेहनत, ईमानदारी एवं सकारात्मक भावना के साथ खेलकूद का आनंद ले और जीत एवं हार को खेल का एक पहलोंमानते हुए मिलने वाली दोनों पहलुओं में खुशी का अनुभव उठाएं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष- रति महतो कोषाध्यक्ष-महादेव मांझी, नेता वाहिद अंसारी, कामेश्वर प्रसाद, पुष्पिता कुमारी, सुनीता कुमारी सहित विद्यार्थी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।






