Search

February 11, 2026 7:55 am

अंचल कार्यालय में वरीय लिपिक को भावभीनी विदाई, दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना।

एस कुमार

महेशपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित वरीय लिपिक के सेवानिवृत्त होने पर प्रखंड सह अंचल के कर्मियों के द्वारा सेवानिवृत्ति सह विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वरीय लिपिक के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यवहार की प्रशंसा की. पदाधिकारी व कर्मियों ने कहा कि वें अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो सभी कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है. समारोह के दौरान उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर फारूक, उपेंद्र यादव, सुलेमान हेम्ब्रम, बाबुर्जी किस्कु, गुंजन तिवारी, मुकुल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर