Search

October 2, 2026 12:32 am

आचार संहिता लागू होते ही पाकुड़ में सघन वाहन जांच, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पाकुड़: नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। रविवार को गोकुलपुर बाजार समिति के समीप पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहनों की डिक्की, बैग व अन्य सामानों की तलाशी ली गई। पुलिस विशेष रूप से वाहनों में नकद राशि, शराब या किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री की जांच कर रही है, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है। यह जांच अभियान शहर के कई प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट राधेश्याम मंडल, एएसआई महादेव मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!