Search

February 4, 2026 9:52 pm

नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, मास्टर ट्रेनर्स के साथ डीसी मनीष कुमार ने की समीक्षा बैठक।

प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आचार संहिता पालन और निष्पक्ष चुनाव पर दिया जोर

पाकुड़ | नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी चुनावी प्रक्रिया को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका अहम है, क्योंकि उन्हीं के माध्यम से फील्ड स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों को चुनाव से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में आदर्श आचार संहिता का पालन, मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, शिकायत निवारण प्रणाली और चुनाव व्यय निगरानी से जुड़े सभी बिंदुओं को स्पष्ट रूप से समझाया जाए। साथ ही सभी मास्टर ट्रेनर्स को अपने दायित्व पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का कहना है कि प्रशिक्षण को मजबूत कर चुनावी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर