Search

April 1, 2026 2:23 am

बीडीओ व सीओ ने किया परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): मेट्रिक परीक्षा को लेकर मंगलवार को बीडीओ टुडू दिलीप व अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने सभी तीन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। मॉडल प्लस टू विद्यालय स्थित केंद्र में 133 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसमे व्यवसायिक कृषि , आईटी एग्रीकल्चर व आटोमोबाइल विषयो की परीक्षा हुई। वही पीएमश्री मध्य विद्यालय सुंदरपुर स्थित केंद्र में 13 परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। इसके अलावे तोड़ाई स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में स्थित केंद्र में भी परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के रूप में सहायकV अभियंता रंजीत हेम्ब्रम , कल्याण पदाधिकारी सुनील मुर्मू उपस्थित थे। बीडीओ व सीओ ने केंद्रों में संचालित परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। बीडीओ ने कहा कि सभी केंद्रों में मेट्रिक की परीक्षा सुचारू रूप से प्रारम्भ हुई है। इसको लेकर नियमित अनुश्रवण की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!