Search

March 22, 2026 11:09 am

मनरेगा योजनाओं की जनसुनवाई, अनियमितता पर 35 हजार का जुर्माना व वसूली।

पाकुड़िया प्रखंड सभागार में मंगलवार को मनरेगा योजना के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा एवं सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जनसुनवाई में वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत मनरेगा की पूर्ण, चालू एवं अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्रखंड की 10 पंचायतों से संबंधित दस्तावेज व अभिलेखों की जांच की गई। इस क्रम में प्राक्कलन से अधिक निकासी एवं अन्य अनियमितताओं के मामलों में करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए वसूली भी की गई। बीडीओ सोमनाथ बनर्जी की देखरेख में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने की। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को अभिलेख अद्यतन रखने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में जूरी सदस्य मोतीलाल हांसदा व खुर्शीद आलम, डीआरपी अनंत कुमार, बीआरपी ध्रुव कुमार, अविनाश कुमार नाग, चंचचल कुमार तथा बीपीओ जगदीश पंडित सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। समाचार प्रेषण तक जनसुनवाई जारी थी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर