Search

February 4, 2026 6:43 pm

डीबीएल की पहल से गांव का खिलाड़ी मुंबई में एशिया टैलेंट हंट खेलने रवाना, आलू बेड़ा टीम को जर्सी-फुटबॉल।

पाकुड़िया। डीबीएल सेंट्रल कॉल कंपनी ने पचवारा सेंट्रल कोल परियोजना क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए गांवों के उभरते खिलाड़ियों को लगातार सहयोग देना शुरू किया है। इसी कड़ी में परियोजना क्षेत्र के आलू बेड़ा गांव के 19 वर्षीय उभरते फुटबॉल खिलाड़ी निकोलस मुर्मू को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एशिया टैलेंट हंट सीजन-5 (मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित कॉर्पोरेट स्टेडियम) में भाग लेने के लिए कंपनी ने आर्थिक सहयोग दिया। क्षेत्र स्तर पर चयन के बाद निकोलस मुर्मू को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने का मौका मिला। डीबीएल कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक (समन्वय) संजीव कुमार सिंह ने आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके बाद निकोलस मुर्मू आलू बेड़ा से दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) होते हुए मुंबई के लिए रवाना हुए। बुधवार को डीबीएल कंपनी के पदाधिकारी जेपी राय और संजय दास ने आलू बेड़ा गांव की फुटबॉल टीम को दो फुटबॉल और जर्सी सेट देकर ग्रामीण खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर ग्रामीणों में राजू मुर्मू, जॉन हांसदा, बबलू मुर्मू, बार्निवास मुर्मू, राम मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद थे। कंपनी पदाधिकारियों ने बताया कि डीबीएल कॉल कंपनी समय-समय पर परियोजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करती रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

img 20260204 wa00134269457817761495483
img 20260204 wa00123481121390162789632

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर