Search

March 31, 2026 1:18 am

आकांक्षी अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़):आकांक्षी जिला के तहत गुरुवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में सम्पूर्ण अभियान 2.0 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें सभी विभागों के कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बीडीओ टुडू दिलीप ने इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि आकांक्षी अभियान 14 अप्रेल तक पूरे जिले में की जाएगी। इसमे एएनएम , आंगनवाड़ी सेविका , जेएसएलपीएस के दीदी आदि को अभियान की विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अभियान के लक्ष्य , कार्ययोजना , जन भागीदारी व सम्बन्धित विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर विशेष रूप से कार्य किया जाना है। जिले में विकास के निर्धारित मानकों को पूरा करने व योजनाओ को प्रभावी रूप से धरातल में उतारने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जाएगा। योजना के तहत शिक्षा , स्वास्थ्य सहित सभी विभाग इस कार्य मे सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर बाल विकास पर्यवेक्षिका टुसुमुनि हेम्ब्रम , बीपीओ किशन भगत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!