Search

February 11, 2026 4:50 pm

अफराहीम ने जेआरएफ की परीक्षा में पाई सफलता,देश में नंबर वन रैंक।

पाकुड़। देश की प्रतिष्ठित फेलोशिप में शामिल जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की परीक्षा में मोहम्मद अफराहीम उर्फ चांद ने सफलता हासिल किया है। यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से दी जाने वाली इस प्रतिष्ठित फैलोशिप में कामयाबी हासिल कर अफ्राहिम का पीएचडी में अनुसंधान और असिस्टेंट प्रोफेसर के लक्ष्य की ओर बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।अफ्राहिम ने ना सिर्फ परीक्षा में सफलता पाई है बल्कि राजनीति विज्ञान विषय में पूरे देश में नंबर वन रैंक लाया है। अफराहीम ने 100 परसेंटाईल के साथ ऑल इंडिया रैंक वन प्राप्त किया हैं.अफराहीम ने न केवल यह सर्वोच्च रैंक हासिल किया हैं बल्कि राजनीति विज्ञान विषय में 274 अंक अर्जित कर देश के सर्वाधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों में स्थान बनाया हैं.इस सफलता से जहां अफ्राहिम काफी खुश है, वहीं परिवार में जश्न का माहौल है। पिता मो. आसीम ईमाम,मां आशमा परवीन, बड़ी बहन जेबा ईमाम अनवर, सबा ईमाम, मामा पत्रकार राणा मकसूद सहित परिवार के तमाम सदस्य और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में अफ्राहिम ने बताया कि पॉलिटिकल साइंस में कुल 88,529 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 63,468 छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। आज जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फैलोशिप) का परिणाम आया। यह परिणाम मेरे जीवन का सबसे अहम हिस्सा था। अब आगे का लक्ष्य को हासिल करने का रास्ता खुल गया है। मैं अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए और ज्यादा मेहनत करूंगा। मुझे अपने खुदा और माता-पिता की दुआओं पर पूरा भरोसा है। मेरे गुरुजनों का मार्गदर्शन और मेरी मेहनत खाली नहीं जाएगी अफराहीम ने बताया की मेरा मुख्य उद्देश्य सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करना है.मुझे अपने मेहनत पर पूरा भरोसा हैं युपीएससी परीक्षा जरूर पास करूँगा.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर