Search

February 11, 2026 8:39 am

सम्पूर्णता अभियान–2.0 को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) नीति आयोग के तत्वावधान में संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान–2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय, लिट्टीपाड़ा परिसर में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण, बैठक एवं पंचायत स्तरीय जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी सूचकांकों में संतृप्ति सुनिश्चित करना है। अभियान का संचालन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर कार्यरत मास्टर ट्रेनर्स को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं का प्रभावी एवं समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत लिट्टीपाड़ा प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में अभियान से संबंधित गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, बाल विकास शिक्षा, कृषि एवं पशुपालन तथा पौष्टिक आहार से जुड़े प्रमुख सूचकांकों पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है, जिससे निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा के भीतर प्राप्ति सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम के दौरान जागरूकता डेस्क के माध्यम से प्रतिभागियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति को लेकर शपथ ग्रहण भी किया गया। इसके अलावा पोस्टर अभियान, रंगोली, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा सूचना–शिक्षा–संचार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा गया।कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, आँगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका,स्वास्थ्य सहिया, कृषक मित्र, जल सहिया सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के.सी. दास, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी राकेश कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Also Read: E-paper 29-12-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर