प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के लेटबाड़ी बलरामपुर गांव में आगामी सोमवार से नौ दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन शुरू होने जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। राम कथा आयोजन स्थल पर पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आयोजकों द्वारा मंच, बैठने की व्यवस्था, बिजली, पेयजल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।इस नौ दिवसीय राम कथा में कथा वाचन के लिए श्रीधाम वृंदावन से प्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी पधार रही हैं। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन कथा के दौरान रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक ज्ञान एवं आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राम कथा श्रवण करने की अपील की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बन गया है।





