Search

February 12, 2026 10:01 pm

डीबीएल कैंप कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, कोलकाता से आए डॉक्टरों ने कर्मियों की फ्री जांच

हेल्थ प्वाइंट और लूपिन डायग्नोसिस के सहयोग से हुआ आयोजन, सैकड़ों कर्मियों की जांच

अमरपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के आलू बेड़ा में स्थित डीबीएल कंपनी के कैंप कार्यालय परिसर में शुक्रवार को डीबीएल पीसीएस पल के सहयोग से हेल्थ प्वाइंट अमरपाड़ा एवं लूपिन डायग्नोसिस केंद्र द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी में कार्यरत कर्मियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जांच शिविर में कोलकाता से आए डॉक्टर सुजय बसाक (एमबीबीएस) एवं डॉ. रविकांत भगत (एमबीबीएस) ने अपनी टीम के साथ कर्मियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की। साथ ही कर्मियों को स्वास्थ्य को लेकर जरूरी परामर्श भी दिया गया। शिविर का उद्घाटन डीबीएल कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ प्रबंधक (समन्वय) संजीव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि कर्मियों का स्वस्थ रहना कंपनी की प्राथमिकता है। आगे भी समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

img 20260206 wa02611139589104339259515
img 20260206 wa02606060672803207330090

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर