Search

October 1, 2026 10:51 am

एक कॉल पर दौड़ा चला आया युवा पत्रकार, रक्तदान कर युवाओं को दिया इंसानियत का संदेश।

हिरणपुर के युवा पत्रकार सुमित कुमार भगत ने शनिवार सुबह मानवता की मिसाल पेश की। पाकुड़ अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम सिंह,38 वर्ष को डायलिसिस से पहले रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही सुमित कुमार भगत सीधे पाकुड़ रक्तकोष पहुंचे और अपना ओ पॉजिटिव रक्तदान कर मरीज की मदद की। रक्त की कमी के कारण इलाज में किसी तरह की बाधा न आए, इसी सोच के साथ सुमित कुमार भगत ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली।
रक्तदान के बाद सुमित कुमार भगत ने समाज से अपील की कि सभी लोग आगे आकर रक्तदान को अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि रक्त ऐसा दान है जिसमें कोई भेदभाव नहीं होता। जरूरत पड़ने पर सभी धर्म और वर्ग के लोग एक साथ खड़े होते हैं। यही कारण है कि रक्तदान को महादान कहा जाता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!