Search

March 28, 2026 10:05 am

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, तिलभिट्टा स्टेशन के पास मिला शव।

पाकुड़–बरहरवा रेलखंड पर तिलभिट्टा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार शाम पोल संख्या 156/7 के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जीआरपी एएसआई संजय मरांडी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से सिकंदराबाद का रेल टिकट बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक चलती ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है। मृतक की पहचान मोहम्मद ईरशाद (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गोड्डा जिले के हनवारा का रहने वाला था। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर