Search

February 11, 2026 1:25 pm

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में अन्य तीन आरोपी गिरफ्तार।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बीते 18 जनवरी को खजुरडांगा गांव में एक नाबालिग लड़की को सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या की गई थी। जिसे गांव के ही एक कूप में डाल दिया गया था। मामले को लेकर पुलिस ने बीते शुक्रवार को तीन अन्य नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी को न्यायिक उपास्थापन में शनिवार को पाकुड़ भेज दिया गया। गांव के 14 वर्षीया नाबालिग लड़की घर से गायब होने पर स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन किया था था , पर नही मिला। बीते 23 जनवरी को पुलिस ने एक कूप से गायब हुए नाबालिग लड़की की शव को बरामद किया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेजा गया था। पुलिस घटना की सघन जांच में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस ने इस घटना में संलिप्त गांव के ही एक आरोपी अल्बिनुस टुडू (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन रूप से जुटी हुई थी। पुलिस ने इस घटना में शामिल अन्य तीन नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आये सभी 16 -17 वर्ष के है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दुष्कर्म व हत्या की घटना को स्वीकार किया है। बहरहाल पुलिस ने इस घटना की उद्भेदन करने में सफलता पाई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर