Search

February 11, 2026 10:48 am

दुष्कर्म प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 264/25 के प्राथमिक अभियुक्त रहजुल शेख उर्फ मोताबेर शेख (पिता: फैजुल शेख, निवासी: शहबाजपुर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर डेढ़ महीने पहले अपनी चाची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप है। घटना के बाद से वह फरार था और मुंबई भाग गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को पाकुड़ बाजार से आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर