Search

February 11, 2026 4:51 am

स्वस्थ सहियाओं का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

पाकुड़िया। महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड की स्वस्थ सहियाओं ने मंगलवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को ज्ञापन सौंपा। सहियाओं ने बताया कि वर्ष 2015 तक उन्होंने बिना किसी प्रोत्साहन राशि के कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी कार्य किए हैं।
सहियाओं ने कहा कि 3 फरवरी 2026 को जारी पत्र में सहिया ऐप का उपयोग नहीं करने वाली कुछ सहियाओं को निष्क्रिय कर हटाने की बात कही गई है। जबकि कई सहियाओं के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है। प्रोत्साहन राशि कम होने के कारण मोबाइल खरीद पाना संभव नहीं हो पा रहा है। कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी रहती है, जिससे सहिया ऐप पर काम करना कठिन है।
सहियाओं ने यह भी बताया कि उन्हें सहिया ऐप चलाने का समुचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया है, जिसके कारण काम करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की कि सूची में दर्ज सभी सहियाओं को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया वापस ली जाए और उन्हें दोबारा सक्रिय किया जाए, ताकि वे भयमुक्त होकर अपना कार्य कर सकें। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सहियाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगामी बजट सत्र में उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाया जाएगा और समाधान के लिए पहल की जाएगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेंद्र टुडू, कोलोम मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर