Search

February 11, 2026 4:51 am

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, बड़ासरसा से दबोचा गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी छोटू केवट उर्फ बिल्ला को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा सरसा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ासरसा गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा। प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि आरोपी ने अपने ही गोतिया मोतीलाल केवट पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल युवक की हालत घटना के बाद नाजुक हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 43/25 के तहत हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) का मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर