Search

February 12, 2026 2:51 pm

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में फाइलेरिया के खिलाफ मुहिम, छात्राओं को खिलाई गई दवा।

हिरणपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा सेवन शिविर लगाया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, बीडीओ दिलीप टुडु, सीओ मनोज कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे। डॉ. सुनील कुमार सिंह ने छात्राओं को फाइलेरिया के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी दवा से रोकी जा सकती है। वहीं एसडीओ साईमन मरांडी ने छात्राओं से अपील की कि वे खुद दवा खाएं और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी दवा लेने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर